अमेरिकी शेयर बाजारों में हल्की तेजी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार को डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 48.99 अंक यानी 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 8,468.48 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक कारोबार के अंत में 2.06 अंक यानी 0.24 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 865.22 पर बंद हुआ।
इसी तरह प्रौद्योगिकी सूचकांक नास्डाक कंपोजिट 3.36 अंक यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 1,524.90 पर बंद हुआ। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शेयर बाजारों में कारोबार निर्धारित से तीन घंटे पहले बंद कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications