ट्रक ऑपरेटरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसफोर्ट कांग्रेस के संयुक्त सचिव विनिश खन्ना ने आईएएनएस से कहा कि डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती से ट्रक ऑपरेटर संतुष्ट नहीं हैं। इस महीने सरकार ने डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इससे पहले कांग्रेस को आश्वस्त किया था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद वह घरेलू बाजार में कीमत कम करने पर विचार करेगी। कांग्रेस ने अपनी मांगों के समर्थन में 10 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications