इंजीनियर हत्या की सीबीआई जांच नहीं: मायावती

लखनऊ में संवाददाताओं से चर्चा में मायावती ने कहा कि अभियंता मनोज गुप्ता की हत्या के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, वह चाहे कोई भी क्यों न हो। मायावती ने साफ किया कि घटना की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की कोई जरूरत नहीं है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि अभियंता मनोज के परिजनों ने हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
सपा द्वारा गुप्ता की हत्या की वजह चंदा उगाही बताए जाने के आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए मायावती ने कहा कि सपा मेरी सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है।
उन्होंने इस हत्या के पीछे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का हाथ होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपराधी तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वह उनकी अपनी ही पार्टी का ही क्यों न हो।
उल्लेखनीय है कि औरैया में बुधवार को मनोज गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बसपा के स्थानीय विधायक शेखर तिवारी पर गुप्ता की हत्या करवाने का आरोप है। आरोपी शेखर तिवारी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications