Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोग खुशियों में, चर्च रौशनी में नहाये

Christmas prayer
नई दिल्‍ली, 25 दिसंबर: ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस गुरुवार को देश भर में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस की पूर्व संध्‍या से शुरू हुईं प्रार्थना सभाएं दोपहर आज तक चलती रहीं। देश भर के गिरजाघर रौशनी में नहाये हुए हैं।

प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों के साथ प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही यीशु के जीवन से जुड़े गीतों से गिरिजाघर गूंज उठे। इसके बाद बधाई देने का दौर ऐसा शुरू हुआ कि देर शाम तक चलता रहा।

बुधवार रात से देश भर में सभी गिरिजाघर जगमगा उठे। जगह-जगह झांकियां सजाई गई। साथ में क्रिसमस ट्री पर सजे हुए गिफ्ट, सांता क्लॉज और प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियां मन मोह लेने वाली थीं।

कैथोलिक गिरिजाघरों में बुधवार अर्धरात्रि के बाद प्रार्थनाएं शुरू हो गईं। या। अर्धरात्रि बाद यीशु के जन्म के बाद बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने केंडल जलाकर प्रभु यीशु से प्रार्थना की।

दिल्‍ली के कई गिरजाघरों में प्रार्थना सभा के दौरान देश में बढ़ते आतंकवाद पर चिंता व्‍यक्‍त की गई और शांति की प्रार्थनाएं हुईं। इसके अलावा कई जगह आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया गया।

उड़ीसा में कड़ी सुरक्षा

कंधमाल में हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद हिंदू संगठनों ने क्रिसमस पर बंद का आह्वान किया था। बंद का आह्वान तो वापस ले लिया गया, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा में जरा सी भी कमी नहीं रखी।

कंधमाल समेत कई जिलों में गिरजाघरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदेश भर में उल्‍लास के साथ यह पर्व मनाया गया। इस मौके पर तमाम हिंदुओं ने भी शिरकत की। इसके अलावा कर्नाटक और केरल के चर्चों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+