पाक का दावा: भारतीय जासूस को पकड़ा

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि गिरफ्तार भारतीय नागरिक ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में लगभग तीन वर्षो तक काम कर चुका है। अधिकारी ने कहा कि भारतीय नागरिक को खुफिया एजेंसी की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार भारतीय नागरिक का नाम सतीश आनंद शर्मा है। वह पिछले एक वर्ष से मुनीर अहमद के नाम से लाहौर में रहता था।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान भारतीय नागरिक ने विस्फोट में शामिल होना स्वीकार किया है। अधिकारी ने कहा कि भारतीय नागरिक भारतीय खुफिया एजेंसी के आदेश पर काम कर रहा था।
हालांकि अभी तक भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पाक अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच होने के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारियों को सार्वजनिक किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया, "विस्फोट में अपनी भूमिका कबूलने के अलावा उसने अपने तीन अन्य साथियों के पाकिस्तान में किसी जगह पर छुपे होने की सूचना भी दी है।"
पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार भारतीय नागरिक केकब्जे से जाली पहचान पत्र, चिट्ठियां और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
लाहौर में बुधवार सुबह हुएविस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications