झारखंड में 2 बच्चों समेत 3 झुलसे

मोहम्मदगंज थाना के प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात मोहम्मदगंज निवासी लखनलाल अग्रवाल अपने आवासीय परिसर में स्थित कपड़े की दुकान को बंद कर घर चले गए थे कि रात में दुकान में आग लग गई और आग मकान के भीतरी हिस्से तक पहुंच गई।
आग में झुलस कर घर में सोए दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भाई-बहन रवि (15 वर्ष) तथा पूजा (10 वर्ष) और उनकी नानी इन्द्रावती देवी (75 वर्ष) शामिल हैं।
शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। मामले की एक प्राथमिकी मोहम्मदगंज थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications