कंधमाल में मिडनाइट मास शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
भुवनेश्वर, 25 दिसम्बर: उड़ीसा में कंधमाल समेत अनेक स्थानों पर ईसाई समुदाय के हजारों लोगों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 'मिडनाइट मास' में हिस्सा। कई स्थानों पर हिंदू भी इन समारोहों में शामिल हुए।
कटक और भुवनेश्वर के आर्कबिशप राफेल चीनाथ ने आईएएनएस से कहा, "अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, सबकुछ शांतिपूर्ण प्रतीत हो रहा है।" उन्होंने सरकार द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर संतोष प्रकट करते हुए विश्वास जताया कि राज्य में क्रिसमस का त्योहार भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।
कंधमाल में भी 'मिडनाइट मास' का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। कंधमाल के जिलाधिकारी कृष्ण कुमार ने आईएएनएस से कहा, "अब तक किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि कंधमाल में पिछले दिनों सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। अधिकारियों के अनुसार अभी भी लगभग 8,000 लोग राहत शिविरों में जीवन बिता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications