क्रिसमस: पोप ने की शांति की प्रार्थना

पोप ने अपने संदेश में कहा कि आने वाला साल लोगों के बीच सदभावना लेकर आये। साथ ही लोगों के विचार और अधिक खुलें, जिससे देशों के बीच की दूरियां खत्म हों।
पोप ने बेघर बच्चों की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए यूशू मसीह का संदेश पढ़ा और कहा कि हमें उन बच्चों के लिए कुछ अच्छा करना चाहिये, जो बेघर हैं, जिनका कोई नहीं है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस अवसर कई विदेशियों सहित हजारों कैथोलिक सेंट पीटर्स बैसिलिका चर्च में एकत्रित हुए जहां बेनेडिक्ट ने समारोह का नेतृत्व किया। इससे पहले पोप ने शांति की प्रतीक एक मोमबत्ती भी जलाई।
यह चौथा वर्ष है जब बेनेडिक्ट ने पोप के रूप में मास का आयोजन किया है। मिडनाइट मास एक पारंपरिक समारोह है जिसे कैथोलिक समुदाय के लोग क्रिसमस की पिछली मध्य रात्रि को मनाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications