आर्थिक मंदी से उबरने के लिए सपा नेता ने दिए 12 सूत्रीय सुझाव
सपा नेता जैन का मानना है कि भारत को वैश्विक आर्थिक संकट से बचाने के लिए अमेरिकी एवं यूरोपीय देशों से अलग नीति अपनानी होगी। अपने दो पृष्ठीय सुझाव पत्र में उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि वित्तीय तरलता का उपयोग रोजगार परक कृषि के साथ ग्रामीण, कुटीर व लघु उद्योग के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने में करना चाहिए। वर्तमान स्थिति में यह अति आवश्यक है कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को व्यापक बनाया जाए।
मंदी से बचने के उपाय सुझाते हुए जैन ने कहा कि लोगों को मिलने वाले परोक्ष, अपरोक्ष सब्सिडी बंद कर गरीब ग्रामीणों को नगद सब्सिडी दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने काले धन को उजागर करने के लिए वालियंटरी डिस्क्लोजर स्कीम पुन: शुरू करने की भी वकालत की।
प्रधानमंत्री व सांसदों को दिए अपने 12 सूत्रीय सुझाव में उन्होंने कहा कि लोगों में बचत खाते के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए ब्याज दर पांच प्रतिशत करने और निर्धारित राशि से कम रहने पर जुर्माना काटने का प्रावधान खत्म करने की बात कही।
सपा नेता ने जीवन बीमा निगम, प्राविडेंट फंड, पेंशन फंड आदि वित्तीय संस्थानों के लिए शेयर बाजार में निवेश पर तत्काल रोक लगाने और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वायदा कारोबार बंद करे की भी बात कही।
उन्होंने प्रति माह 25 हजार से अधिक वेतन पाने वालों पर वेतन कटौती योजना लागू करने, मुद्रा का सट्टा बंद करने और मोटरकार, एयर कंडीशनर, विदेश यात्रा आदि पर उपभोग कर लगाने का भी सुझाव दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications