इस्लामाबाद, 24 दिसम्बर: पाकिस्तान के पंजाब सूबे की राजधानी लाहौर में खड़े एक सरकारी वाहन के करीब हुए दोहरे बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य धायल हो गए।
'डॉन न्यूज टीवी' की एक रिपोर्ट के अनुसार राहत दल और एंबुलेंस मौके पर भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक किसी भी संगठन ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है।