अब खुलेंगे बेनजीर की हत्या के राज
इस्लामाबाद, 24 दिसम्बर: पाकिस्तान के निजी टेलीविजन चैनल 'जियो टीवी' ने कहा है कि वह पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के लगभग एक वर्ष बाद बुधवार को उनकी मौत से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य प्रसारित करेगा।

जियो टीवी समूह के समाचार पत्र 'द न्यूज डेली' के अनुसार, "दर्शकों को इस हादसे से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य जानने को मिलेंगे।"
'जियो इंवेस्टिगेशन' नामक इस कार्यक्रम का प्रसारण शाम 6.05 बजे किया जाएगा। इसमें भुट्टो की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से जुड़ा विश्लेषण और विशेषज्ञों की राय प्रसारित की जाएगी।
पत्र ने कहा है कि दो बार प्रधानमंत्री रह चुकी भुट्टो का व्यक्तित्व करिश्माई था और उनके राजनीतिक विरोधी भी इस बात को स्वीकार करते थे कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी साख थी।


Click it and Unblock the Notifications