इंटरनेट पर एक संदेश से बढ़े सैकड़ों हाथ

इस मुहिम की शुरुआतसोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर डॉट कॉम' के सदस्य याम द ला पेना और जैनिस लेंग ने शनिवार रात इंटरनेट पर बैठे-बैठे एक दूसरे से संपर्क किया और असल जीवन में मिलने की बात कही। दोनों को एक मुद्दा चाहिये था।
अचानक खबर आयी कि वैनकूवर में बर्फबारी हुई है। बस बर्फ में फंसे लोगों की सहायता के लिए इन दोनों ने दो लाइन का एक संदेश वेब पर डाल दिया।
पेना के मुताबिक पंद्रह मिनट के अंदर लोग उनसे जुड़ने लगे। देखते ही देखते तमाम लोगों ने सहायता के हाथ आगे बढ़ाने पर हामी भर दी।
असल में इसका असर दूसरे दिन तब देखने को मिला सौ से ज्यादा लोग गर्म कपड़े और कंबल लेकर कैंबी और ईस्ट पेंडर पहुंच गये।
दि ला पेना ने बताया कि इंटरनेट के जरिये किये गये इस सामाजिक कार्य में लोगों का उत्साह देखने वाला था। कई लोग बेघरों के लिए मिठाई और खाने का सामान भी लाये।


Click it and Unblock the Notifications