युद्ध कोई नहीं चाहता: मनमोहन

हम मुंबई हमले के जवाब में कोई युद्ध नहीं करना चाहते, बस पाकिस्तान अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दे।
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के संबंध में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पारित प्रस्तावों का पालन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर दबाव डालने के लिए आग्रह किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान मनमोहन सिंह ने कहा कि यह युद्ध का मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद को सहायता और प्रोत्साहन देने के लिए हो रहा है, जोकि गलत है।
मुंबई हमले में अपने देश की सहभागिता से पाकिस्तान के लगातार इनकार पर भारतीय विकल्पों के विषय में पूछने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए उचित कदम उठाए। कई बार भारत ने यह बात पाकिस्तान से कही भी है।
प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि संयुक्त राष्ट्र का सदस्य होने के नाते पाकिस्तान आतंकवाद के संबंध में पारित प्रस्तावों का पालन करेगा।


Click it and Unblock the Notifications