एमपी: बस में आग, 10 जिंदा जले

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अशोक नगर से आरोन जा रही एक बस के ऊपर रखी एक साइकिल बिजली के तार से लग गई, जिसके बाद बस में करंट फैल गई और देखते ही देखते बस ने आग पकड़ ली।
दुर्घटना कचनार थाने के सेमरा हाट कस्बे के पास हुई। बस में सवार 10 लोगों की आग में जलकर मौत हो गई और तीन अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी गीता मिश्र के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है और मारे गए लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद राशि देने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications