गिरावट के साथ खुला शेयर बाज़ार

bombay stock exchange
मुंबई, 24 दिसम्बर: मंगलवार को सामान्य कारोबार के बाद बुधवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 61 अंक नीचे खुला।

कारोबार शुरू होने के तुरंत बाद सेंसेक्स 86.46 अंक नीचे 9,600.29 पर और निफ्टी 20.90 अंक गिरकर 2,947.75 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले बुधवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार के मुकाबले 60.68 अंक नीचे 9,626.07 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सोमवार के मुकाबले 1.25 अंक की मामूली कमी के साथ 2,967.40 पर खुला।

बीएसई में शुरुआती कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। सुबह करीब 10 बजे जहां 568 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नुकसान में थीं वहीं महज 283 शेयरों के दाम लाभ में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+