मोबाइल हैंडसेट की सुरक्षा की कवायद

दूरसंचार विभाग ने भी सभी सेल्युलर मोबाइल सेवा प्रदाताओं को यह निर्देश दिया है कि वे जीएसएम नेटवर्क के लिए आईएमईआई नंबर वाले मोबाइल हैंडसैटों और सीडीएमए नेटवर्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक सीरियल नंबर के प्रमाणीकरण की व्यवस्था करें।
यह जानकारी संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि सरकार का मोबाइल हैंडसैटों के विनिर्माण और विक्रय को विनियमित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications