पाकिस्तान ने वायुसेना को सतर्क किया

pak airforce

पाकिस्तान ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वायुसेना को सतर्क कर दिया है. इस बीच भारत ने फिर कहा है कि उसने सारे विकल्प खुले रखे हैं.पाकिस्तानी वायुसेना के प्रवक्ता हुमायूँ ने बीबीसी को बताया, "हमने मौजूदा सूरतेहाल को देखते हुए ये क़दम उठाया है."

हालाँकि उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया कि क्या किसी पुख़्ता सूचना के बाद ये फ़ैसला किया गया है. पाकिस्तानी वायुसेना के जंगी विमानों ने लाहौर समेत कुछ अन्य बड़े शहरों के ऊपर सोमवार को गश्त लगाया.

इस बीच अमरीकी सेना के 'ज्वाएंट चीफ़ ऑफ स्टाफ़' माइक मुलेन अचानक पाकिस्तान पहुँच गए हैं. हालाँकि उनके इस दौरे के एजेंडे को गुप्त रखा गया है. इस बीच अमरीकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान को मुंबई हमलों के दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी होगी.

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं करता है तो ये उसी के लिए घातक साबित होगा.

बढ़ता तनाव

इस बीच भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि पाकिस्तान की ज़मीन पर पनप रहे चरमपंथी संगठन पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा ख़तरा हैं.

उन्होंने दिल्ली में सोमवार से भारत के विभिन्न देशों में नियुक्त राजदूतों के दो दिवसीय एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सबूतों की अनदेखी करने और चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कड़े क़दम न उठाने का आरोप लगाया.

सोमवार को राजधानी दिल्ली में भारतीय राजदूतों का एक सम्मेलन शुरू हुआ है जिसे भारत-पाकिस्तान संबंधों की ताज़ा स्थिति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

पिछले महीने मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों के बाद से ही दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी तीखी और तेज़ हो चुकी है.

राजदूतों की बैठक में विदेश मंत्री ने कड़े लहजे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि पाकिस्तान अगर कोई कार्रवाई नहीं करता, तो भारत के सभी विकल्प खुले हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने वायदों को पूरा करना होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+