पाक को कसाब का ख़त मिला

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है,'' भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग को एक शख्स मोहम्मद अजमल कसाब का ख़त सौंपा है जो अपने आपको पाकिस्तानी बताता है''।
पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चयुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब कर कसाब का पत्र सौंपा गया। कसाब इस समय मुम्बई पुलिस की हिरासत में हैं।
कसाब ने अपने पत्र में लिखा है कि वह और अन्य मृत आतंकवादी पाकिस्तान के हैं। कसाब ने पाक उच्चायोग के अधिकारियों से मिलने का भी अनुरोध किया है।
उल्लेखनीय है कि मुम्बई में गत 26 से 29 नवम्बर के आतंकवादी हमलों में नौ पाक आतंकवादी मारे गए थे जबकि कसाब जीवित पकडा गया था।
कसाब की गिरफ्तारी से भारत के पास इन हमलों में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में पुख्ता सबूत हाथ आ गया था हालांकि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सहित पाक नेता कसाब के पाकिस्तानी होने से आनाकानी करते रहे हैं।
दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सरकार की आलोचना की थी कि वह कसाब के पाकिस्तानी होने के बारे में हकीकत से मुंह मोड रही है


Click it and Unblock the Notifications