बिजली बचाने का नायाब तरीक़ा

जर्मनी में एक गाँव ने बिजली बचाने का एक नायाब तरीक़ा निकाला है, वहाँ रात को बिजली बंद कर दी जाती है. ज़रूरत पड़ने पर इसे चालू करने की व्यवस्था है.
लेकिन स्थानीय निवासियों को इसकी ज़रूरत होती है तो उसे चालू करने की भी व्यवस्था है. जर्मनी का दोरनत्रूप गाँव शायद दुनिया का सबसे अंधकारमय इलाक़ा होगा.
ऊर्जा बचाने और कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए रात के नौ बजते ही यहाँ की स्थानीय काउंसिल सभी सड़कों की लाइटें बंद कर देती है जिससे सब तरफ अँधेरा हो जाता है.
लेकिन फिर भी वहाँ रहने वाले लोग अंधेरे में नहीं रहते.चौंकिए मत, ये कमाल है आधुनिकतम जर्मन तकनीक का.अब जब भी लोगों को ज़रूरत होती है, वो मोबाइल फोन के ज़रिए सड़कों की लाइटें कभी भी खोल सकते हैं.
फर्ज़ कीजिए कि रात को आपको अपने कुत्ते को सैर कराने ले जाना है, तो आपको केवल इतना करना है कि एक केंद्रीय नंबर डायल कर, एक्सेस कोड घुमाएं, फिर उसमें उस सड़क या गली का एक्सेस कोड जोड़ दें.
बस ये कॉल एक मोडेम से जुड़कर एक बटन चालू कर देगी और फिर उस सड़क की लाइटें 15 मिनट के लिए खुल जाएँगी. मोबाइल से नंबर मिलानेवाले को कॉल का खर्च लगेगा और काउंसिल को इसमें इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा का.
लेकिन जर्मनी ही एकमात्र ऐसा देश नहीं है जो सड़कों की लाइटें बंद कर पैसा और कार्बन उत्सर्जन घटाने की कोशिश कर रहा है.ब्रिटेन में भी कई जगहों पर इस तरह के प्रयोग हो रहे हैं.
लेकिन फिलहाल ब्रिटेन के लोगों के पास मोबाइल फोन से लाइटें ऑन करने की सुविधा नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications