झारखंड में 5 की गोली मारकर हत्या

गुमला के पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि सुशील सिंह, बबलु सिंह, रणधीर मिश्रा, मुन्ना सिंह तथा योगेन्द्र सिंह नाम के पांचों व्यक्ति किसी काम के सिलसिले में सोमवार शाम रायडीह बाजार आए थे।
यहां पांचों लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार तड़के रायडीह प्रखंड कार्यालय के समीप से पुलिस ने उनके शव बरामद किए।
सिन्हा ने बताया कि वे सभी वाहन चालक थे। इस मामले की एक प्राथमिकी रायडीह थाना में दर्ज करा दी गई है और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications