नये साल पर जश्न नहीं मनायेगा फैशन जगत

फैशन डिजाइनर अभिषेक दत्ता ने कोलकाता से फोन पर बताया कि वे नए वर्ष की पार्टी में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से कोलकाता में अधिकांश पार्टियों को रद्द कर दिया गया है।
दत्ता ने कहा कि नए वर्ष के अवसर पर वे इस बार अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। एक अन्य डिजाइनर चारु पराशर ने भी कहा कि वे इस बार नए वर्ष का जश्न नहीं मनाएंगे।
मॉडल अमनप्रीत वाही ने कहा कि मुंबई हमलों के बाद उन्होंने नए वर्ष की पार्टियों में हिस्सा लेने की योजना बदल ली है। एक अन्य मॉडल ईशा गुप्ता भी वाही की तरह पार्टी में हिस्सा नहीं लेंगी।ये सभी लोग सुरक्षा कारणों से बेहद चिंतित हैं।
वहीं फैशन जगत के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहले की ही तरह इस बार भी पार्टी मनाने की योजना बना रहे हैं। डिजाइनर परवेश और जय ने कहा कि नए वर्ष का जश्न वे राजस्थान में मनाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications