समुद्री केबल में गड़बड़ी, सेवाएं बाधित

इस गड़बड़ी के कारण इंटरनेट स्पीड में कमी तथा काल ड्राप जैसी दिक्कत आ सकती है। भारतीय इंटरनेट सेवा प्रदाता संगठन के अध्यक्ष राजेश छारिया ने कहा कि समुद्री केबल सीमीवी (4) तथा सीमीवी (3) शुक्रवार शाम को क्षतिग्रस्त हो गईं।
उन्होंने कहा कि इन केबलों के सुधार के लिए काम चल रहा है। सीमीवी (4) के 26 दिसंबर को बहाल होने की संभावना है जिसके बाद सेवाओं में सुधार होगा।
उक्त दोनों केबल भारतीय बीपीओ कंपनियों को पश्चिम एशिया यूरोपीय देशों तथा अमेरिका के पूर्वी तट से जोड़ती है। सप्ताह के अंतिम दो दिन अवकाश होने के कारण ज्यादा दिक्कत नहीं आई लेकिन सोमवार को इसका असर दिखेगा।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत नेट उपयोगकर्ताओं पर इसका असर नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications