बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढाने से विरोध

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव अनिल भटनागर ने बताया कि सरकार एफडीआई सीमा बढाकर विदेशों की उन बीमा कंपनियों को देश में बुला रही हैं जो पहले ही वहां असफल साबित हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि एफडीआई सीमा बढाने की आड़ में सरकार देश की बचत को विदेशों में निवेश करने का रास्ता खोल रही है।
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों,भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी)और साधारण बीमा निगम (जीआईसी) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
भटनागर ने बताया कि इसके विरोध में बीमा कर्मचारी यहां जंतर मंतर से संसद की तरफ भी कूच करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications