सियाचिन बॉर्डर पर पहुंचे सेना प्रमुख

इसके चलते दोनों देशों के बीच शब्द युद्ध जारी है, लेकिन सीमा पर युर्द्ध के बादल भी मंडराने लगे हैं। दोनों देशों की सेना सरहद पर तैयार खड़ी हैं। भारतीय तैयारी का निरीक्षण करने के लिए थलसेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर मंगलवार को सियाचिन बॉर्डर पहुंचे।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक जनरल कपूर सुबह दिल्ली से रवाना हुए हैं और आज दिन भर सरहद पर तैनात सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
सूचना है कि जनरल कपूर सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों का दौरा भी करेंगे। वहां पर तैनात टुकडि़यों से भी वार्ता करेंगे।
सेना प्रमुख का अचानक निरीक्षण दौरा उस समय तय हुआ जब भारत सरकार ने यह बयान दिया कि पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवाद से लड़ने के सारे विकल्प खुले हैं।


Click it and Unblock the Notifications