परमाणु संयंत्र कोई होटल नहीं: अमेरिका
मध्य एवं दक्षिण एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर ने कहा कि उन्हें भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा पर कोई संदेह नहीं है। बाउचर ने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र कोई होटल नहीं है यहां की सुरक्षा व्यवस्था अलग ढंग से होती है।
यह पूछे जाने पर कि क्या इन हमलों के बाद अमेरिका भारत में असैन्य परमाणु ऊर्जा के विस्तार को रोक सकता है, बाउचर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में बनने वाले परमाणु ऊर्जा संयंत्र आसपास के वातावरण को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा के साथ बनाए जाएंगे।
बाउचर का यह बयान गुरुवार को विदेश विभाग की ओर से जारी किया गया। इस बयान में कहा गया, "मुझे नहीं लगता कि मुंबई हमलों को परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर किसी संभावित खतरे से जोड़ा जा सकता है।"
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें