क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सोरेन ने 2 मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया (लीड-1)

By Sridhar L
Google Oneindia News

रांची, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया। इन मंत्रियों पर ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति होने का आरोप है।

बर्खास्त किए गए दोनों मंत्रियों में ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का और शहरी विकास मंत्री हरिनारायण राय शामिल हैं। इन पर नवंबर में आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगा था।

सोरेन ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "दोनों मंत्रियों के खिलाफ 26 नवंबर को सतर्कता विभाग ने मामला दर्ज किया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।"

अदालत के आदेश पर दोनों मंत्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। झारखंड के देवघर जिला निवासी विनोद कुमार ने दोनों मंत्रियों पर सरकारी कोष का दुरुपयोग करने और आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की थी।

एक्का झारखंड पार्टी के विधायक हैं और सत्तारुढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ उसका गठबंधन है। राय निर्दलीय विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X