मुंबई हमलों के पीड़ितों केसम्मान में न्यूयार्क में सड़कों पर उतरे पाकिस्तानी
न्यूयार्क, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ सहानुभूति प्रकट करने और भारत के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए न्यूयार्क में पाकिस्तानी समुदाय के लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं।
न्ययार्क के 'यूनियन चौक' पर शनिवार शाम पाकिस्तानी समुदाय के लोगों ने मोमबत्तियां जलाई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षा से जुड़े और पेशेवर लोगों ने हिस्सा लिया।
मेरीलैंड स्थित सेंट मैरी कॉलेज की शिक्षिका सहर शफकत ने कहा कि मुंबई हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति सहानुभूति और भारत के साथ एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
भारत के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। न्यूयार्क स्थित सिटी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर सादिया तूर ने कहा,"हम भारत और पाकिस्तान दोनों से आग्रह करते हैं कि आतंकवाद के खात्मे के लिए दोनों मिलकर काम करें।"
इस कार्यक्रम का आयोजन 'एक्शन फॉर ए प्रोग्रेसिव पाकिस्तान' (एपीपी) नामक संगठन ने किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**