21 दिसम्बर को फिर से खुलेगा ताज होटल
मुंबई, 13 दिसम्बर: मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का शिकार बने ताजमहल होटल 21 दिसम्बर को फिर से खोल दिया जाएगा।
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेमंड बिक्सन ने बताया, "हम मुंबई के लोगों के साहस, धर्य और स्वाभिमान के प्रति समर्पण दिखाते हुए होटल को फिर से खोल रहे हैं।"
आतंकवादी हमले में ताज होटल के 10 कर्मचारी मारे गए थे और 11 घायल हो गए थे। गौरतलब है कि गत 26 नवंबर को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन
न्यूज
सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें