गूगल का हीरो निसार लिंक्डइन में
भारतीय मूल के इस अमेरिकी इंजीनियर का नाम है दीपचंद निशार, जिसने इंटरनेट सर्च इंजन गूगल के लिए मोबाइल बिजनेस की शुरुआत की थी। अब वे सोशल नेटवर्किंग समूह लिंक्ड-इन से जुड़ने जा रहे हैं। उन्हें गूगल का हीरो भी कहा जाता है।
निशार गूगल के एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजारों को भी देख रहे थे। वे अब लिंक्ड-इन के उत्पाद मामलों के उपाध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहाः लिंक्डइन सच्चे अर्थो में कार्यों को पेशेवर रूप दे रहा है।
निशार के लिंक्ड-इन से जुड़ने की खबर को अमेरिकी समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने भी प्रमुखता दी है।
लिंक्डइन से जुड़ने के संबंध में निशार ने कहा कि वे अब प्रभावशाली उत्पादों के निर्माण से आगे बढ़कर अब एक प्रभावशाली कंपनी का निर्माण करना चाहते हैं। गूगल ने भी निशार को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी है।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें