मुंबई हमलों में पाक स्थित संगठनों का हाथ : अमेरिका
वाश्िंागटन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) का हाथ हो सकता है। अमेरिकी सेनाओं के प्रमुख का यही मानना है।
अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ एडमिरल माइक मुल्लेन ने बुधवार को पेंटागन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आईएसआई का ऐसी गतिविधियों में शामिल होने का पुराना इतिहास है, खासकर कश्मीर में। सभी लोग इस बात से परिचित भी हैं।
पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों ने लश्कर-ए-तैयबा को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमले की साजिश रचने और उसे कार्यान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई हमला दुनिया में स्थित आतंकवाद की सुरक्षित पनाहगाहों के खतरे का नया प्रमाण है।
पाकिस्तान और भारत की यात्रा से हाल ही में लौटे मुल्लेन ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान को आतंकवाद की सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनने देना सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
यह पूछे जाने पर कि भविष्य में अन्य हमलों को रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए, मुल्लेन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मुंबई पर हमला पाक में प्रशिक्षण शिविरों की उपस्थिति के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि वे संभावित सुरक्षित पनाहगाहों को समाप्त करने पर काफी अधिक ध्यान देने का प्रयास कर रहें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।