पर्यावरण जागरुकता फैलाएंगे भारतीय और विदेशी कलाकार
दिल्ली में 12 से 21 दिसम्बर तक आयोजित इस परियोजना में भारतीय और विदेशी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इनमें जापान के इचि इकेदा, अमेरिका की मैरी मिस और दिल्ली के सुबोध गुप्ता शामिल हैं।
परियोजना में आम लोगों को कला संबंधी गतिविधियों से जोड़कर उन्हें लाइट शो, वीडियो, डिजिटल स्टाल आदि की मदद से पर्यावरण संबंधी मुद्दों से अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन आठ शहरी इलाकों रोशनआरा बाग, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, रामलीला मैदान, कनाट प्लेस, बाराखंबा, जंतर मंतर और मंडी हाउस में किया गया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन गोथे इंस्टीट्यूट, मैक्समुलर भवन और जर्मन सरकार द्वारा संचालित संस्था जीटीजेड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
गोथे इंस्टीट्यूट के दक्षिण एशियाई क्षेत्र के निदेशक स्टीफन ड्रेयर ने कहा कि इस परियोजना से दो कार्य सिद्ध होंगे एक तो इससे पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलेगी इसके अलावा इन प्रसिद्ध कलाकारों का काम आम जनता तक पहुंचेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।