विस परिणाम : कांग्रेस की जीत नकारात्मक राजनीति का नकार : सोज
तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत को असाधारण बताते हुए सोज ने कहा कि जम्मू व कश्मीर के मतदाता भी इसी तरह की समझदारी का परिचय दे रहे हैं।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सोज मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सोज ने पत्रकारों से कहा, "भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का आधारहीन व झूठा प्रचार तथा अलगाववादियों द्वारा जम्मू व कश्मीर में चुनावों का बहिष्कार नकारात्मक राजनीति है। जनता ने इन दोनों को मजबूती से खारिज कर दिया।''
ज्ञात हो कि पांच राज्यों की विधानसभाओं के लिए सोमवार को हुई मतगणना में कांग्रेस को तीन राज्यों में सफलता मिली। भाजपा दो राज्यों में सफल रही। इन राज्यों में 4 दिसंबर को चुनाव समाप्त हुए थे।
राजधानी दिल्ली में कांग्रेस तीसरी बार पांच वर्षो के लिए मजबूती से सत्ता में वापस आ गई है। मिजोरम में उसने मिजो नेशनल फ्रंट को करारी मात दी है तो राजस्थान में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है। लेकिन मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में उसे भाजपा से हार का स्वाद भी चखना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।