मिजोरम: कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत
40 सदस्यीय विधानसभा में अब तक घोषित नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललथनहावला राज्य में लगभग एक दशक बाद पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। ललथनहावला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमएनएफ के उम्मीदवार एफ. ललथनजुआला को 96 मतों से पराजित किया।
उत्तरी लुंगलेई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पी.सी.ललथानलियाना ने एमएनएफ के उम्मीदवार को 705 मतों से पराजित किया।
राज्य में सत्तारुढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री जोरामथंगा भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।
जोरामथंगा ने कहा, "हम हार स्वीकार करते हैं और अब हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।"
अब तक घोषित नतीजों के अनुसार एमएनएफ केवल दो सीटों पर जीत दर्ज की है। एक अन्य क्षेत्रीय दल मिजो पीपुल्स कांफ्रेंस, मारालैंड डेमोक्रेटिक पार्टी और जोरम नेशलिस्ट पार्टी को केवल एक सीट पर जीतने में कामयाब हुई है।
तुइवाल, तवाई, तुरीआल, उत्तरी आईजोल सीट भी कांग्रेस के नाम रही।
गौरतलब
हो
कि
मिजोरम
की
40
सदस्यीय
विधानसभा
के
लिए
दो
दिसम्बर
को
मतदान
हुआ
था।