कांग्रेस 3 और भाजपा दो राज्यों में आगे

By Staff
Google Oneindia News

voting machin
आईजोल, 8 दिसम्बरः देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सोमवार को जारी मतगणना में अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक राजस्थान और मिजोरम में कांग्रेस को विजयश्री मिलती दिखाई दे रही है जबकि दिल्ली में वह सफलता पाने के करीब नजर आ रही है। उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बढ़त बनाए हुए है।

मिजोरम विधानसभा के लिए सत्तारुढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के लिए अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस तीन सीटें जीत चुकी है और अन्य पांच पर बढ़त बनाए हुए है।

एमएनएफ केवल एक सीट पर आगे चल रहा है। कांग्रेस के उम्मीदवार और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ललथनहावला ने दक्षिण तिपुई सीट से जीत दर्ज कर ली है।

ललथनहावला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमएनएफ के उम्मीदवार एफ. ललथनजुआला को 96 मतों से पराजित किया। उत्तरी लुंगलेई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पी.सी.ललथानलियाना ने एमएनएफ के उम्मीदवार को 705 मतों से पराजित किया।

तुइवाल सीट भी कांग्रेस के नाम रही। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार आर. एल. पियानमाविया ने एमएनएफ के उम्मीदवार को 473 मतों से पराजित किया।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो दिसम्बर को मतदान हुआ था।

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 54 सीटों पर आगे है। इसके विपरीत राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 90 सीटों पर और सत्तारूढ़ भाजपा 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा के प्रत्याशी 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं। दिल्ली में अच्छे प्रदर्शन का श्रेय कांग्रेस प्रवक्ता वीरप्पा मोइली ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिया है।

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 40 सीटों पर जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन पांचों राज्यों में 14 नवंबर से चार दिसंबर के बीच मतदान हुआ था।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X