क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

विस परिणाम : कांग्रेस 3 और भाजपा 2 राज्यों में आगे (लीड-2)

By Staff
Google Oneindia News

भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के दो घंटे के बाद उनकी पार्टी ने मध्यप्रदेश में काफी बढ़त बना ली है। जबकि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में उसे कठिनाई पेश आ रही है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा में जहां कांग्रेस ने 10 वर्ष तक शासन संभाला है, दोनों दलों में कांटे की टक्कर जारी है।

जावड़ेकर ने कहा, "हम लोग इन परिणामों की समीक्षा करेंगे।" रविवार तक भाजपा के नेता छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने तथा दिल्ली पर विजय पाने के लिए आश्वस्त थे।

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 54 सीटों पर आगे है। इसके विपरीत राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 90 सीटों पर और सत्तारूढ़ भाजपा 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है जबकि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)दो सीटों पर आगे है।

मिजोरम में शुरुआती तीनों नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गए हैं।

दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा के प्रत्याशी 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं। दिल्ली में अच्छे प्रदर्शन का श्रेय कांग्रेस प्रवक्ता वीरप्पा मोइली ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिया है।

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 40 सीटों पर जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इन पांचों राज्यों में 14 नवंबर से चार दिसंबर के बीच मतदान हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X