क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

विस परिणाम दिल्ली : सबसे लंबी अवधि तक महिला मुख्यमंत्री होने का रिकार्ड शीला दीक्षित के नाम

By Staff
Google Oneindia News

देश की महिला मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल का आंकड़ा कुछ इस तरह है।

सुचेता कृपलानी : उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने वर्ष 1963 में शपथ लिया। मार्च 1967 तक उन्होंने वहां कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया।

नंदिनी सत्पथी : जून 1972 से लेकर मार्च 1974 तक उन्होंने उड़ीसा में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया।

शशिकला काकोदकर : वह गोवा की मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने अगस्त 1973 से जून 1977 तक और फिर जून 1977 से अप्रैल 1979 तक महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) सरकार का नेतृत्व किया।

सईदा अनवर तैमूर : तैमूर ने दिसंबर 1980 से जून 1981 तक एक कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व किया।

जानकी रामचंद्रन : वर्ष 1987 में तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन की मौत के बाद उनकी पत्नी जानकी रामचंद्रन एआईएडीएमके सरकार में मात्र 24 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहीं।

जे.जयललिता : अभिनेत्री से राजनीति में आईं एआईएडीएमके की प्रमुख जे.जयललिता तमिलनाडु में तीन बार मुख्यमंत्री रहीं। वर्ष 1991 से 1996 तक, 6 महीने के लिए वर्ष 2001 में, और फिर वर्ष 2002 से 2006 तक।

मायावती : पहली बार जून 1995 से अक्टूबर 1995 तक उत्तरप्रदेश में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी सरकार का नेतृत्व किया। मार्च 1997 से सितंबर 1997 तक वह दोबारा मुख्यमंत्री रहीं। मई 2002 से सितंबर 2003 तक वह फिर मुख्यमंत्री रहीं। वर्ष 2007 में वह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटीं।

राजिंदर कौर भट्टल : पंजाब में कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में वह अप्रैल 1996 से फरवरी 1997 तक सत्ता में रहीं।

राबड़ी देवी : राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी जुलाई 1997 से फरवरी 1999 तक और फिर मार्च 1999 से मार्च 2000 तक बिहार की मुख्यमंत्री रहीं।

सुषमा स्वराज : भारतीय जनता पार्टी की नेता स्वराज वर्ष 1998 में अक्टूबर से दिसंबर महीने तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

उमा भारती : दिसंबर 2003 से अगस्त 2004 तक भारती ने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का नेतृत्व किया।

वसुंधरा राजे : भाजपा नेता के रूप में दिसंबर 2003 में वह राजस्थान की मुख्यमंत्री बनीं। दिसंबर 2008 में हुए विधानसभा चुनावों में वह दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X