रूसी जार के पारिवारिक आभूषण दिल्ली की प्रदर्शनी में
'फैब्रेज- द प्राइसलेस ज्वेलरी ऑफ रशियन एंपायर' नामक इस प्रदर्शनी का उद्घाटन गत शुक्रवार को किया गया।
इस प्रदर्शनी में 196 बेशकीमती रत्नों का प्रदर्शन किया गया है जिनकी कीमत 2.2 करोड़ डॉलर आंकी गई है। इन्हें मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग के कई प्रमुख संग्रहालयों और निजी संग्रहों से लिया गया है। ये आभूषण रूस की समृद्ध शाही परंपरा का वहन करते हैं।
ये रत्नजड़ित मीनाकारी किए हुए अंडे अपने आप में अनूठे हैं और ये रूस के शाही परिवार की पहचान भी हैं। ये अंडे प्राय: प्लेटिनम, हीरे, रूबी और क्रिस्टल आदि से बने हैं इनके डिजायन भी बहुत शानदार हैं।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के महानिदेशक पवन के. वर्मा के अनुसार इन अंडों की रूस के शाही जीवन में विशेष भूमिका रही है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा कि इस प्रदर्शनी का आयोजन आसान काम नहीं था। इसके लिए सुरक्षित आवागमन, सुरक्षित प्रदर्शन तथा कुछ समझौतों समेत कई तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।