भारत और चीन का संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रारंभ
बेलगाम (कर्नाटक), 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व एशिया के दो बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों भारत और चीन का दूसरे चरण का संयुक्त सैन्य अभ्यास शनिवार से कर्नाटक के बेलगाम शहर में शुरू हो गया।
भारत में पहली बार चीन के सैनिक अभ्यास कर रहे हैं। इससे पूर्व दोनों देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास दिसम्बर 2007 में चीन में हुआ था।
बेलगाम सैन्य कमान में लगभग 130 चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों के साथ आठ दिनों तक तीन चरणों में सैन्य अभ्यास करेंगे।
शनिवार को दोनों पक्षों की ओर से शस्त्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसके बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान विशेष मार्शल कला दिखाएंगे।
दोनों देश मिलकर आतंकवाद निरोधक कार्यक्रमों का भी आयोजन करेंगे। चीन इससे पहले भारत के अलावा अन्य 10 देशों के साथ भी संयुक्त सैन्य अभ्यास कर चुका है।
सेना के मेजर जनरल वी. के. नरुला ने आईएएनएस को बताया कि दिसम्बर में जिस प्रकार चीन में दोनों देशों ने संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास किया गया था, ठीक उसी प्रकार बेलगाम में भी संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।