प्रेस को अपना दुश्मन मानते थे निक्सन
निक्सन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी एंड म्यूजियम की ओर से इसी हफ्ते जारी पुरालेखीय दस्तावेज और 198 घंटों के 37वें अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस टेप से निक्सन की यह शख्सियत उभरती है। इसके अनुसार उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों तथा वियतनाम युद्ध के विरोधियों को कुचलने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाया था।
निक्सन ने 1972 के दिसंबर में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर से कहा था कभी नहीं भूलो "प्रेस दुश्मन है", "व्यवस्था दुश्मन है", "प्रोफेसर दुश्मन है"। शीतयुद्ध के इस चरमकाल में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने इतने पर बस नहीं किया।
उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहयोगी अलेक्जैंडर हैग समेत वरिष्ठ सहयोगियों से मुखातिब होकर दोहराया प्रोफेसर दुश्मन हैं। यह बात ब्लैकबोर्ड पर 100 बार लिखो और कभी नहीं भूलो।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें