असम में ट्रेन में धमाका, 3 मरे

कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस के मुताबिक विस्फोट दिफू रेलवे स्टेशन पर एक इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन के सवारी डिब्बे में हुआ। यह ट्रेन गुवाहाटी से तिनसुकिया जा रही थी।
एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल ले जाने पर दम तोड़ा। घायलों में महिलाओं और बच्चों की काफी संख्या है और कम से कम छह लोगों की हालत नाजुक है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जिस समय धमाका हुआ ट्रेन दिफू रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। यह धमाका एक भीड़ भरे डिब्बे के भीतर हुआ। अभी तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन 'कर्बी लोंगरी नेशनल लिबरेशन फ्रंट' (केएलएनएलएफ) का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।


Click it and Unblock the Notifications