न्यूजीलैंडवासी देंगे मुंबई के मृतकों को श्रद्धांजली

इन हमलों में 22 विदेशियों समेत 180 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 'ग्लोबल इंडियन' पत्रिका ने न्यूजीलैंड में बसे भारतीय समुदाय के 120,000 लोगों और न्यूजीलैंड की जनता से गुरुवार को सफेद कपड़े पहनने की अपील की है।
पत्रिका के संपादक वैब गेंगन ने कहा है कि यह हमला सिर्फ मुंबई या भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व की समस्या है। ऐसा दुनिया के किसी भी प्रमुख शहर में हो सकता है।
आतंक का कोई चेहरा या धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ धर्य और एकता दिखाकर ही ऐसे विघटनकारी तत्वों से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा , "हम सभी एक है और ऐसा हम श्वेत कपड़े पहनने मात्र से ही दर्शा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications