मिजोरम के लिए मतदान शुरु

Mizoram Map
मिजोरम के लिए मतदान शुरु आईजोल, 2 दिसम्बरः मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आरंभ हो गया।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी लाल्ह मिंगथांगा ने बताया, "सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के पहले ही लोगों ने केंद्रों पर कतार लगा ली। मतदान शाम चार बजे समाप्त होगा।" राज्य के 60 फीसदी से अधिक मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।

मतदान में राज्य के कुल 6,11,124 मतदाता 206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे जिनमें नौ महिलाएं और 33 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी ने कहा, "निर्वाचन आयोग ने राज्य के 1,026 मतदान केंद्रों पर कुल 1,098 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की व्यवस्था की है।" इन स्थानों पर 9,000 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है।

मंगलवार के चुनावों से राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथांगा, राज्य कांग्रेस प्रमुख लाल थान्हावला और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) के प्रमुख ब्रिगेडियर टी. सैलो के भाग्य का फैसला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+