मुंबई हमले: ड्रग्स के नशे में थे आतंकी

असल में वो भारी मात्रा में ड्रग्स का सेवन करने के बाद खूनी मैदान में उतरे थे। लगातार तीन दिन तक हाथ में बंदूक लेकर लड़ाई करने वाले आतंकवादियों ने भारी मात्रा में कोकीन ले रखी थी।
आतंकवाद निरोधक दस्ते के सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के शवों के पोस्टमार्टम में यह बात पता चली है। आतंकवादियों के रक्त में स्टीरियाइड समेत कई नशीले पदार्थ पाये गये हैं।
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी अजमल अमीर कसाब ने बताया है कि उसके दो साथी ब्रिटेन में पैदा हुए पाकिस्तानी हैं, जबकि एक यमन का था।
सूत्रों ने यह भी बताया है कि कमाल के खून और मूत्र परीक्षण से यह बात सामने आई है कि वह ड्रग्स के नशे में था। इन नशीली दवाईयों के असर के कारण ही ये आतंकी इतने लम्बे समय तक सुरक्षाबलों का मुकाबला कर सके।


Click it and Unblock the Notifications