मेनन अमरीका में, एजेंडे में चरमपंथ ऊपर

मेनन अमरीका में, एजेंडे में चरमपंथ ऊपर

हालांकि मेनन की यह यात्रा मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों से पहले से ही निर्धारित थी.

इस यात्रा में द्विपक्षीय मामलों और आपसी सहयोग के ऊपर बातचीत के साथ मुंबई में हुए हमलों के मद्देनज़र चरमपंथ के पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है.

समाचार एजेंसियों के मुताबिक मेनन अमरीकी विदेश विभाग सहित अन्य अमरीकी विभागों के साथ कई मसलों पर बातचीत करेंगे.

विदेशी नागरिकों की मौत

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ़्ते मुंबई में कई जगह हुए चरमपंथी हमलों में विदेशी नागरिकों सहित क़रीब 200 लोगों की मौत हो गई थी.

अपनी इस यात्रा में मेनन अमरीकी संसद के वरिष्ठ सदस्यों से भी मिलने वाले हैं.

समाचार एजेंसियों के मुताबिक अमरीका स्थित भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि मेनन ने कुछ अमरीकी अधिकारियों के साथ बैठक की है. लेकिन वे यह बताने की स्थिति में नहीं थे कि इनमें कौन से अधिकारी शामिल हैं.

उधर अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन को विदेश मंत्री नियुक्त किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+