पाकः झड़पों में 40 की मौत

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने इलाके के बहुत से मकानों को आग लगा दी। खबरों में कहा गया है कि कॉलोनी और उसके नजदीकी क्षेत्रों में रात को छिटपुट गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं।
हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित ओरंगी क्षेत्र के निवासियों ने हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया और क्षेत्र में पुलिस की टुकड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। सिंध सरकार ने सोमवार को एक बार फिर से दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के उर्दू भाषियों और पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के पश्तूनों के बीच राजनीतिक तनाव होता रहा है।


Click it and Unblock the Notifications