जांच में सहयोग दे पाकः राइस

लंदन में हुई एक वार्ता में राइस ने यह कयास लगाने से इंकार कर दिया कि इस पर भारत की क्या प्रतिक्रिया होगी लेकिन कहा कि पाकिस्तान के लिए यह महसूस करना जरूरी है कि जो हुआ वह किस कदर गंभीर है।
राइस ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा मैं यह कयास नहीं लगाना चाहती कि भारत सरकार क्या करना पसंद करेगी। लेकिन सवाल यह है कि आप हमले के तथ्य इसके नतीजों और भविष्य में होने वाले ऐसे ही हमलों से निपटने के लिए किस तरह तैयारी करेंगे।
इस सबसे निपटने का सबसे अच्छा तरीका पाकिस्तान और भारत के बीच सहयोग है और हम इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं। दरअसल यह समय पूर्ण पारदर्शिता और सबूत मुहैया कराने का है।


Click it and Unblock the Notifications