मुंबई में अभी भी पांच आतंकवादी मौजूद

अखबार की आनलाइन रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने यह हमला करने वाले आतंकवादियों की संख्या दस बताते हुए कहा था कि इनमें से नौ को मार गिराया गया और एक पुलिस की हिरासत में है जबकि खुफिया रिपोर्टों में 15 आतंकवादियों के नाव से मुंबई जाने की बात कही गई है।
रिपोर्ट के अनुसार पांच आतंकवादी अभी भी मुंबई में हो सकते हैं और ये फिर से शहर में हमला कर सकते हैं। रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उक्त नाव पर 15 जैकेट और 15 टूथब्रश मिले हैं जिससे जाहिर होता है कि आतंकवादियों की संख्या 15 थी।
जबकि स्थानीय जांचकर्ताओं का दावा है कि हमलावरों की संख्या दस ही थी और शेष लोगों ने इन्हें मदद पंहुचाने का काम किया होगा। सुरक्षा विशेषज्ञों का भी मानना है कि महज दस आतंकवादी इतने बड़े हमले को अंजाम नहीं दे सकते।1


Click it and Unblock the Notifications