खुफिया एजेंसियों की नाकामी पर बुश ख़फा

george bush
न्यूयार्क, 2 दिसंबरः अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यु बुश ने कहा है कि आठ साल के कार्यकाल में उन्हें सबसे ज्यादा खेद इराक के मामले में व्यापक संहार के हथियारों को लेकर खुफिया एजेंसियों की नाकामी पर है।

अपने विदाई साक्षात्कारों की श्रृंखला में एबीसी के साथ साक्षात्कार में बुश ने कहा मैं समझता हूं कि मैं युद्ध के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने राष्ट्रपति पद के अपने पहले कार्यकाल के घटनाक्रम की चर्चा करते हुए कहा मैंने "चुनाव के क्रम में यह प्रचार नहीं किया और कहा कृपया आप मुझे वोट दें मैं एक हमले का संचालन करूंगा"।

निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा दूसरे लफ्जों में मुझे युद्ध का आभास नहीं था आज के दौर में राष्ट्रपतियों के साथ एक चीज यह है कि उनके साथ अनपेक्षित हो जाता है।

इराक पर अमेरिकी हमले के प्रबल समर्थक और वहां अमेरिकी सैनिकों को बनाए रखने की जोरदार वकालत करने वाले बुश ने कहा कि सद्दाम हुसैन की सरकार के तख्तापलट करने के पीछे व्यापक संहार के हथियार का मुद्दा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+