चीन में जहरीली गैस से 11 छात्राओं की मौत

यह जानकारी प्रशासन ने मंगलवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अन्य छात्रा को सांस लेने की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूलिन शहर के दुएजिलियांग स्कूल में जहरीली कार्बल मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव उस समय हुआ जब छात्राएं अपने शयनकक्ष को गर्म करने के लिए आग जलाने की कोशिश कर रही थी। घटना का तत्काल ब्यौरा उपलब्ध नहीं हो सका है।
प्रांत के गवर्नर झू जिंग्झी कुछ अन्य अधिकारियों के साथ मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications