भारत को अपनी रक्षा का अधिकारः ओबामा

ओबामा ने कल शिकागो में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम का परिचय कराने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि "संप्रभु देशों को निश्चित रूप से अपने हितों की रक्षा करने का अधिकार है"।
ओबामा ने यह बयान उन्हें यह याद दिलाए जाने पर दिया कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के समय यह बयान दिया था कि उनका भावी प्रशासन अलकायदा आतंकियों सहित सभी आतंकवादियों के सफाए के लिए अभियान चलाएगा। चाहे पाकिस्तान उसे ऐसा करने की अनुमति दे अथवा नहीं।
हालांकि ओबामा ने इस संबंध में विस्तार से कुछ भी कहने से बोलने से इंकार करते हुए कहा कि वर्तमान समय में दक्षिण एशिया में जो कुछ घटित हो रहा है उसके बारे में मैं अभी इससे अधिक टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरा मानना है कि हमें जांचकर्ताओं को उनका कार्य करने देना चाहिए कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने के लिए कौन जिम्मेदार है।


Click it and Unblock the Notifications